कारोबार
रायपुर, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन ने बताया कि 25 वें छत्तीसगढ़ स्टेट शूटिंग कॉम्पीटीशन का आयोजन माना शूटिंग रेंज में 11 से 21 जुलाई को किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल पुलिस छ्ग अरुण देव गौतम ने विजेताओं कों पुरसस्कृत किया। 10 मीटर एवं 25 मीटर एयर पिस्टल, व्यक्तिगत स्पर्धा में डॉ कमलप्रीत सिंह (आई ए एस ), डॉ राजश्री गाईन (प्रोफेसर वेजिटेबल साइंस ) ने मेन और विमेन की।
एसोसिएशन सचिव ने बताया कि मास्टर्स कैटेगरी में गोल्ड जीता, वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल में आर्या जायसवाल और वसुधा ने गोल्ड जीतकर अपनी जगह बनाई। 25 मीटर जूनियर कैटेगरी में आराध्या गुप्ता ने सोना जीता। 50 मीटर एयर पिस्टल में डॉ कमलप्रीत सिंह एवं जूनियर कैटेगरी में आरुष अखिलेश जॉय ने गोल्ड जीता। विमेन कैटेगरी में शक्ति चंद्रा ने सोना जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल में जूनियर /यूथ कैटेगरी में सान्वी श्रीवास अवस्थी ने गोल्ड अपने नाम किया।
एसोसिएशन सचिव ने बताया कि 10 मीटर एयर राइफल में शिवा गुप्ता एवं सान्वी मारू ने गोल्ड जीता। वहीं 50 मीटर एयर राइफल में अदीब सिद्दीकी, सूरज पांडेय, ओम गुप्ता ने विभिन्न कैटेगरी में गोल्ड जीता तथा शिफा ख्वाजा एवं लेकिशा व्यास ने विमेन कैटेगरी में गोल्ड जीत कर अपनी जगह बनाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के सचिव दुर्गेश ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु एवं पदक विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।