कारोबार
स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी-डॉ. एचपी सिन्हा
22-Jul-2026 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जुलाई। एनएचएमएमआई के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एचपी सिन्हा ने बताया कि सुबह आँख खुलते ही हम सोचते हैं, बोलते हैं, मुस्कुराते हैं, अपने प्रियजनों को पहचानते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। इन सभी कार्यों के पीछे एक अद्भुत अंग है—हमारा मस्तिष्क।
डॉ. सिन्हा ने बताया कि विडंबना यह है कि हम अपने हृदय, गुर्दे या यकृत के बारे में तो अक्सर सोचते हैं, लेकिन मस्तिष्क की देखभाल के बारे में तब तक गंभीर नहीं होते, जब तक कोई समस्या सामने न आ जाए। विश्व मस्तिष्क दिवस, जो प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को मनाया जाता है, हमें यही याद दिलाता है कि मस्तिष्क स्वस्थ होगा, तभी जीवन स्वस्थ, स्वतंत्र और सार्थक होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे