कारोबार

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अरिंदम, आर्यन, नीरव, समाया और महवीन ने जीता खिताब
22-Jul-2026 2:52 PM
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अरिंदम, आर्यन, नीरव, समाया और महवीन ने जीता खिताब

रायपुर, 22 जुलाई। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में 17 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित स्व. श्रीमती रमाबाई काले एवं स्व. श्री रामराव काले स्मृति रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

आयोजन सचिव प्रवीण निरापुरे ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की सह सचिव श्रीमती वृंदा तांबे थीं। समारोह में आयोजन सचिव प्रवीण निरापुरे, मुख्य निर्णायक विमल नायर तथा सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी मंचासीन रहे।

श्री निरापुरे ने बताया कि राजधानी टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर पुरुष वर्ग में अरिंदम देबनाथ ने विशाल डेकाटे को 3-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि सागर घाटगे तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर महिला वर्ग में समाया पांडे ने प्रज्ञा पाठक को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया तथा आरना खोटेले तीसरे स्थान पर रहीं।

श्री निरापुरे ने बताया कि यूथ-17 (जूनियर) बालक वर्ग में आर्यन सिंह ने श्रेष्ठ मिश्रा को 3-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि कवीश काला तीसरे स्थान पर रहे। यूथ-17 (जूनियर) बालिका वर्ग में समाया पांडे ने वेदी कछवाहा को 3-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा महवीन अंसारी तीसरे स्थान पर रहीं। यूथ-13 (कैडेट) बालक वर्ग में नीरव तिवारी ने अद्विक सिंह को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि अबीर अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। यूथ-13 (कैडेट) बालिका वर्ग में महवीन अंसारी ने आरना ठाकुर को 3-2 से पराजित कर खिताब जीता, जबकि प्रिशा पाटिल तीसरे स्थान पर रहीं।

श्री निरापुरे ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी ने किया। प्रियंक पांडे, रसीद अंसारी, सोनाली पाटिल, एनआईएस कोच युवराज सिंह, राष्ट्रीय सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट