कारोबार

एनएमडीसी रायपुर कार्यालय का कामकाज हिंदी के प्रयोग और कार्यान्वयन में पाया गया उत्कृष्ट
21-Jul-2026 2:15 PM
एनएमडीसी रायपुर कार्यालय का कामकाज हिंदी के प्रयोग और कार्यान्वयन में पाया गया उत्कृष्ट

संसदीय राजभाषा समिति द्वारा निरीक्षण

रायपुर, 21 जुलाई। एनएमडीसी ने बताया कि संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप समिति द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के रायपुर कार्यालय का राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं कार्यान्वोयन संबंधी निरीक्षणकिया गया एवं समीक्षा की गई। इस निरीक्षण एवं समीक्षा हेतु संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप समिति की ओर से  श्रीरंग आप्पार बारणे,संसद सदस्यक (लोकसभा) एवं संयोजक तथा समिति के अन्यश माननीय सदस्यी उपस्थित थे।

एनएमडीसी ने बताया कि इस्पात मंत्रालय की ओर से सुदर्शन मैंदीरता, संयुक्तो सचिव एवं चन्द्रेसश कुमार मीना, सहायक निदेशक (राजभाषा) तथा एनएमडीसी मुख्यारलय से कृष्णस कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक); सुधांश वर्मा,  महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं राजेश कुमार  गोंड, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) तथा अन्यम वरिष्ठ  अधिकारी तथा रायपुर कार्यालय से कार्यालय प्रमुख प्रदीप कुमार, मुख्यह महाप्रबंधक; बनानी राय, वरिष्ठ् प्रबंधक (मा.सं.) एवं नोडल राजभाषा अधिकारी उपस्थित थे।

एनएमडीसी ने बताया कि तीसरी उप समिति द्वारा किए गए निरीक्षण एवं समीक्षा में एनएमडीसी रायपुर कार्यालय के कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग एवं कार्यान्वियन उत्कृवष्ट पाया गया तथा समिति द्वारा एनएमडीसी रायपुर कार्यालय को उत्कृरष्ट्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राजभाषा प्रदर्शनी भी लगाई गई।इस राजभाषा प्रदर्शनी में रायपुर कार्यालय एवं एनएमडीसी मुख्याणलय द्वारा संयुक्तन रूप से राजभाषा हिंदी में किए जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया गया।

एनएमडीसी ने बताया कि अपेक्षित दस्ताावेज यथा विजिटिंग कार्ड,मुहरों की छाप, पत्र शीर्ष, नक्शेव, प्रमाण पत्र, परियोजनाओं एवं मुख्यारलय से जारी मासिक पत्रिकाएं, गृह पत्रिकाएं एवं तकनीकी पत्रिकाएं, कार्यशाला पाठ्य सामग्री, वार्षिक प्रतिवेदन, कोड, मैनुअल,त्रिभाषी शब्दषकोश, टेलीफोन निर्देशिका, सेवा पुस्तिका, मानक प्रपत्र, उच्चाणधिकारियों द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्य, विज्ञान, राजभाषा कीर्ति पुरस्कानर, राजभाषा इस्पातत सम्माान एवं नराकास शील्डा, प्रोत्सािहन योजना का विवरण, लेखा नियम पुस्त्क,  ब्रोचर एवं समाचार कतरनों इत्यातदि का प्रदर्शन किया गया।


अन्य पोस्ट