कारोबार

ऑनलाइन हज आवेदन अंतिम तिथि बढ़ी-बेग
21-Jul-2026 2:15 PM
ऑनलाइन हज आवेदन अंतिम तिथि बढ़ी-बेग

रायपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिजऱ्ा एजाज़ बेग ने बताया कि हजयात्रा पर जाने के इच्छुक आवेदकगण  अब 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर नंबर-03 से प्राप्त सूचना के अनुसार हज 2027 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई को बढ़ा कर 24 जुलाई कर दिया गया है।

श्री बेग ने बताया कि अब 24 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके पश्चात अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जावेगी।  उन्होंने कहा कि, अंतिम तिथि के पश्चात हाजियों के चयन हेतु दिनांक 30जुलाई 2026 को कुर्राह का आयोजन हज कमेटी आफ इंडिया मुम्बई में प्रात: 11:00 बजे से आयोजित किया जावेगा।

श्री बेग ने बताया कि कुर्राह में चयनित होने वाले हज आवेदकों द्वारा हजयात्रा की पहली कि़श्त राशि 1,52,300/- प्रति आवेदक  दिनांक 10 अगस्त 2026 तक जमा कराई जावेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646  पर संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट