कारोबार
रायपुर, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल को अल्पसंख्यक आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है और पूरे समाज की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री सिंघोत्रा ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे देश के अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी कदम बताया है। सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल का लंबा सार्वजनिक जीवन और अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर उनका गहरा जमीनी अनुभव है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग देश के सभी अल्पसंख्यक समुदायों सिक्ख, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन के संवैधानिक अधिकारों, शैक्षणिक विकास और सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
श्री सिंघोत्रा ने बताया कि नव-नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. मुनव्वरी बेगम और सदस्य ग्लेन ई. सूजा टिकलो को भी बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि नई टीम अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी। सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल के पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन रहने और सिक्ख हितों की निरंतर वकालत करने का लाभ पूरे देश को मिलेगा।
श्री सिंघोत्रा ने बताया कि समाज के अन्य प्रमुख सदस्यों देवेन्दर सिंह सिब्बल, बाबा बुड्ढा जी साहेब गुरुद्वारा के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, परगट सिंह सैनी, देवेंद्र सिंह चावला, जसप्रीत सिंह चावला, इकबाल सिंह होरा, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा, मानवेंद्र सिंह डडियाला, जागीर सिंह बावा, नरेन्द्र सिंह चावला, हरमिंदर सिंह राजू छाबड़ा, अत्तर सिंह एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह अरोरा, रायगढ़ जिला अध्यक्ष पृतपाल सिंह टुटेजा हरदीप सिह छाबड़ा ने सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल को राज्य के अल्पसंख्यक विकास कार्यों की समीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ आने का स्नेहिल आमंत्रण भी दिया है।