कारोबार
वीवाय हॉस्पिटल का 11वां स्थापना दिवस
रायपुर, 17 जुलाई। वीवाय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. सुबीर श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कर्णावत, श्रीमती सुजाता राजिमवाले एवं डॉ. आनंद पी. जोशी, डॉ. रेवती गुप्ता सहित वीवाई हॉस्पिटल के निदेशक मंडल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित एनएबीएच मान्यता प्राप्त वीवाय हॉस्पिटल ने अपने 11वें स्थापना दिवस को सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ उत्साहपूर्वक मनाया।
हॉस्पिटल ने बताया कि परिसर में एक हरित संकल्प वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया तथा भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन पर्व पर माना बस्ती, बाजार चौक, रायपुर में वीवाई हॉस्पिटल सिटी क्लीनिक व फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसे डॉ. आनंद पी. जोशी एवं डॉ. अनुपमा जोशी ने संपन्न कराया। इसके पश्चात अस्पताल परिसर में सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
हॉस्पिटल ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में अस्पताल ने नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव के साथ गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर हजारों मरीजों का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी अस्पताल आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मरीज-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के नए मानक स्थापित करता रहेगा।
हॉस्पिटल ने बताया कि उत्कृष्ट उपचार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार भी वीवाई हॉस्पिटल की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसी सोच के साथ स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़े।