कारोबार
महिला चेंबर द्वारा औद्योगिक भ्रमण
रायपुर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. इला गुप्ता ने बताया कि महिला चेंबर के तत्वावधान में आयोजित स्काइलर वर्ल्ड के औद्योगिक भ्रमण के दौरान शानदार आतिथ्य के लिए महिला चेंबर स्काइलर वल्र्ड का आभारी है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि स्काइलर वल्र्ड ने जिस आत्मीयता से हमारा स्वागत किया और कार्यप्रणाली एवं उत्कृष्ट उत्पादों से हमें परिचित कराया, वह वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायक था। उनके ये प्रयास न केवल आपकी व्यावसायिक दक्षता को दर्शाता है, बल्कि महिला उद्यमिता एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि स्काइलर वल्र्ड की दूरदर्शी महिला उद्यमी समाज तथा नवोदित उद्यमियों के लिए एक सची प्रेरणा हैं। इस शानदार अनुभव, सार्थक संवाद तथा उत्कृष्ट संपर्क-संवर्धन के अवसर के लिए उनका पुन: हृदय से धन्यवाद।