कारोबार

डोपिंग से बचाव और सावधानियों पर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हुए अवगत
15-Jul-2026 2:51 PM
डोपिंग से बचाव और सावधानियों पर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हुए अवगत

स्टेट क्रिकेट संघ सेमीनार

रायपुर, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सी.एस.सी.एस.) ने बताया कि विभिन्न वर्गों एवं श्रेणियों के पुरुष तथा महिला खिलाडीयों एवं सपोर्ट स्टॉफ हेतु एंटी डोपिंग संबंधी नियमों की जानकारी हेतु होटल मैरीयट, रायपुर में सेमीनार आयोजित किया गया।

संघ ने बताया कि सेमीनार मे नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की ओर से डॉं. नेहा सिंह जी उपस्थित रहीं जिन्होंने सभी खिलाडीयों को नेषनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के एंटी करप्षन नियमों की व्यापक जानकारी प्रदान की।

डॉ. नेहा द्वारा सभी खिलाडियों एवं संबंधित सर्पोट स्टॉफ को डोपिंग से बचने हेतु आवष्यक उपाय एवं सावधानियों से अवगत कराया, साथ ही ऐसे माध्यम उपलब्ध कराये जहां से खिलाडीगण प्रतिबंधित दवाईयों तथा खाद्य पदार्थों की पुरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

संघ ने यह भी बताया कि सेमीनार में पुरुश तथा महिला वर्ग के विभिन्न श्रेणीयों के खिलाडियों तथा सर्पोट स्टॉफ सहित लगभग 200 प्रतिभागी सम्मिलित हुये।


अन्य पोस्ट