कारोबार
एफएडीए डीलर अवॉर्ड्स 2026 में जीके ग्रुप को सात प्रतिष्ठित सम्मान
रायपुर, 15 जुलाई। जीके ग्रुप के निदेशक पुनीत परवानी ने बताया कि रायपुर मुख्यालय वाले जीके ग्रुप ने देशभर के अग्रणी ऑटोमोबाइल डीलर समूहों के बीच हुए कड़े मुकाबले में पांच श्रेणियों में विजेता तथा दो श्रेणियों में रनर-अप का सम्मान हासिल किया।
श्री पारवानी ने बताया कि समूह को डीलर ऑफ द ईयर, बेस्ट डीलर ग्रुप, बेस्ट डीलर-व्हील्ड इक्विपमेंट (जीके जेसीबी), बेस्ट लग्जऱी टू-व्हीलर डीलर (होंडा बिगविंग) तथा ग्रीन इनिशिएटिव श्रेणी में विजेता घोषित किया गया, जबकि बिग डीलर अवॉर्ड श्रेणी में जीके जेसीबी एवं ओम ऑटोव्हील्स तथा यूनिक इनिशिएटिव-कमर्शियल व्हीकल (एमएचसीवी) श्रेणी में ओम ऑटोव्हील्स को रनर-अप सम्मान मिला।
श्री पारवानी ने बताया कि एफएडीए डीलर अवॉर्ड्स देश के ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक हैं, जिनके माध्यम से ग्राहक संतुष्टि, व्यावसायिक उत्कृष्टता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट संचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डीलर समूहों को सम्मानित किया जाता है। एक ही वर्ष में सात सम्मान प्राप्त करना जीके ग्रुप की उत्कृष्ट कार्यशैली, ग्राहक-केंद्रित सोच और निरंतर नवाचार का प्रमाण है।
श्री पारवानी ने बताया कि एफएडीए डीलर अवॉर्ड्स 2026 में सात प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना जीके ग्रुप और छत्तीसगढ़ दोनों के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि समूह के 1.40 लाख से अधिक ग्राहकों के विश्वास, ओईएम एवं फाइनेंस पार्टनर्स के सहयोग तथा पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम है। योगदान देने वाले प्रत्येक कर्मचारी, ग्राहक और सभी साझेदारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सम्मान भविष्य में भी उत्कृष्ट ग्राहक सेवाएं प्रदान करने, नवाचार को बढ़ावा देने और ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग में नए मानक स्थापित करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
श्री पारवानी ने बताया कि जीके ग्रुप की यह उपलब्धि केवल कंपनी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित मंच पर सात सम्मान प्राप्त कर समूह ने यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ के उद्योग और उद्यम गुणवत्ता, नवाचार एवं ग्राहक सेवा के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उपलब्धि मध्य भारत के ऑटोमोबाइल रिटेल क्षेत्र की बढ़ती क्षमता और व्यावसायिक उत्कृष्टता का भी प्रतीक है।।