कारोबार

बच्चों को बेहतर शिक्षा, आत्मविश्वास और विकास के अवसर उपलब्ध करा रहा स्नेह
09-Jul-2026 12:38 PM
बच्चों को बेहतर शिक्षा, आत्मविश्वास और विकास के अवसर उपलब्ध करा रहा स्नेह

सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा एवं सहायता अभियान

रायपुर, 9 जुलाई। पंजीकृत सामाजिक संस्था स्नेह की निकिता पाठक ने बताया कि जून और जुलाई माह में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कई सेवा कार्य किए गए। जुलाई माह में बगडेरा शासकीय स्कूल में लगभग 80 रेनकोट, 100 कॉपियाँ एवं बच्चों के लिए नाश्ते का वितरण किया गया।

संस्था ने बताया कि इस दौरान बच्चों के साथ नृत्य, मनोरंजक गतिविधियाँ एवं संवाद भी आयोजित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल बना। साथ ही विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए एक अतिरिक्त शिक्षक की भी व्यवस्था की गई। इससे पहले जून माह में गणपत सिंधी शासकीय स्कूल, पुरानी बस्ती में 300 कॉपियाँ, स्टेशनरी सामग्री एवं नाश्ते का वितरण किया गया, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बच्चों के लिए बेहतर हो सके।

स्नेह संस्था ने बताया कि अब अपने अगले प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों के लिए एक कक्षा (क्लासरूम) तैयार करने का कार्य भी शुरू कर रही है, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। इन सभी सेवा कार्यों में स्निग्धा दीक्षित, संगीता अग्रवाल, मुनमुन अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, शीतल अग्रवाल एवं मोनिता साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्नेह संस्था का उद्देश्य केवल सामग्री वितरित करना नहीं, बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, आत्मविश्वास और विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।


अन्य पोस्ट