कारोबार

एलआईसी 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता में विनय, ऋचा, शैलेश, पर्ली ने किया गौरांवित
06-Jul-2026 2:48 PM
एलआईसी 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता में विनय, ऋचा, शैलेश, पर्ली ने किया गौरांवित

रायपुर, 6 जुलाई। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा 04 से 05 जुलाई 2026 तक आयोजित 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता की आयोजन सचिव संध्या राज ने बताया कि सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल एवं बैडमिंटन हॉल, रायपुर में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 8 मंडलों के 24 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों का बीमा कर्मियों के साथ-साथ राजधानी के खेलप्रेमियों ने भी भरपूर आनंद लिया।

आयोजन सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े तथा महिला वर्ग में इंदौर मंडल की ऋचा पटवर्धन विजेता रहीं, जबकि बैडमिंटन पुरुष वर्ग में बिलासपुर मंडल के शैलेश साहू तथा महिला वर्ग में भोपाल मंडल की पर्ली ठाकुर ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग के फाइनल में विनय बैसवाड़े ने रायपुर मंडल के केशव खंडेलवाल को 4-0 से पराजित किया। इस वर्ग में हिमांशु रंगशाही तृतीय तथा सुशांत श्रीवास्तव चतुर्थ स्थान पर रहे।

आयोजन सचिव ने बताया कि महिला वर्ग के फाइनल में ऋचा पटवर्धन ने रायपुर मंडल की साक्षी धनविजय को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि कोनू पाल तृतीय एवं श्रीजी गुप्ता चतुर्थ स्थान पर रहीं। बैडमिंटन पुरुष वर्ग के फाइनल में शैलेश साहू ने भोपाल मंडल के सुनील चंद्राकर को 21-16, 21-18 से हराकर जीत दर्ज की। इस वर्ग में जुग्गल संजीव पटेल तृतीय तथा अमित कुमार निगम चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में पर्ली ठाकुर ने बिलासपुर मंडल की विनीता एक्का को 21-8, 21-12 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ग में पुष्पिका टिग्गा तृतीय तथा जिशा टिग्गा चतुर्थ स्थान पर रहीं।

आयोजन सचिव ने बताया कि  पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक थे।


अन्य पोस्ट