कारोबार

बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ प्रत्येक परिवार में स्वास्थ्य जागरूकता और जिम्मेदारी सुदृढ़ करने प्रतिबद्ध-सीईओ कुमार
01-Jul-2026 3:20 PM
बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ प्रत्येक परिवार में स्वास्थ्य  जागरूकता और जिम्मेदारी सुदृढ़ करने प्रतिबद्ध-सीईओ कुमार

बालको का पल्स पोलियो अभियान पहुंचा 2357 घर

बालकोनगर, 1 जुलाई। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी निभाई। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा के नेतृत्व में 800 से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई।

बालको ने बताया कि अभियान की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में अस्पताल से की गई। अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाया। बालको अस्पताल द्वारा 12 से अधिक प्रमुख स्थानों पर अस्थायी शिविर एवं चलित मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण किया गया।

बालको ने बताया कि इनमें बालको अस्पताल सहित भदरापारा, कैलाश नगर, परसाभाठा, चेकपोस्ट, सतनाम नगर, दैहानपारा, बालको बस स्टैंड, बेलगिरी बस्ती, सेक्टर-3 दुर्गापूजा पंडाल तथा सेक्टर-4 गैस एजेंसी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल वैन के माध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। साथ ही 2357 घरों तक जाकर दो दिन ‘डोर टू डोर’ अभियान चलया गया ताकि कोई भी बच्चा पोलियो टीकाकरण से वंचित न रहे। अभियान के दौरान विशेष रूप से बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में शिविर लगाए गए, जिससे यात्रा कर रहे परिवारों के बच्चों को भी दवा पिलाई जा सके। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।

सीईओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से समुदाय को सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। इस टीकाकरण अभियान का उद्देश्य केवल बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना भी है। हमें प्रसन्नता है कि इस अभियान में से अधिक परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

श्री सिंह ने यह भी बताया कि बालको समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने तथा एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान निरंतर जारी रखेगा। सेक्टर-3 के निवासी सोमनाथ पटेल ने कहा मेरी दो साल की बेटी को बालको अस्पताल में पल्स पोलियों की खुराक दिलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य टीम हमारे घर पर भी आई।


अन्य पोस्ट