कारोबार
रायपुर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बताया कि चेम्बर के यशस्वी, लोकप्रिय एवं ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी का जन्मदिन चेम्बर भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में बेहद धूमधाम, उल्लास और सेवाभावी संकल्पों के साथ मनाया गया।
चेंबर ने बताया कि व्यापारी वर्ग की प्रखर आवाज सतीश थौरानी के जन्मदिवस को चेम्बर ने सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में मनाया, जिसमें प्रदेशभर के व्यापारी, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी चेम्बर भवन पहुंचे, उपस्थित व्यापारियों और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और जोरदार पुष्पवर्षा के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।
चेंबर ने बताया कि पूरे परिसर में जश्न का माहौल था और व्यापारियों ने उन्हें फूलों के बड़े हार और बुके भेंट कर दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात इस पावन अवसर पर चेम्बर ने सामाजिक सरोकार की एक बड़ी मिसाल पेश की। रामकृष्ण केयर अस्पताल के सौजन्य से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के 1000 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया।
चेंबर ने बताया कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच किया जाएगा, जिसे चेम्बर के इतिहास में एक बेहद सराहनीय कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही, अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी के जन्मदिन को वास्तव में सेवा और संवेदना का प्रतीक बनाते हुए अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के विशेष एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटी गईं।