कारोबार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जुलाई। पिछले 36 वर्षों से हजारों मरीजों के जीवन में मुस्कान लौटाने वाले बर्न, प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर आज से 7 जुलाई तक नि:शुल्क ओपीडी का आयोजन कर रहे हैं। इसमें वे 10 जरूरतमंद मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन भी करेंगे।
डॉ. कालड़ा का मानना है कि चिकित्सा सेवा का उद्देश्य केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है। इसी सोच के साथ वे वर्षों से ट्रांसजेंडर समुदाय का नि:शुल्क उपचार एवं सर्जरी में विशेष योगदान दे रहे हैं। जरूरतमंद मरीज राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित इस नि:शुल्क ओपीडी एवं ऑपरेशन शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
डॉ. कालड़ा की प्रमुख उपलब्धियां
डॉ. बी. सी. रॉय पुरस्कार से सम्मानित
शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान से सम्मानित
3 गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
90 प्रतिशत बर्न सर्वाइवल रेट हासिल करने की उपलब्धि
2,00,000 से अधिक सफल ऑपरेशन
60,000 से अधिक नि:शुल्क सर्जरी
27,000 से अधिक क्लेफ्ट लिप एवं क्लेफ्ट पैलेट सर्जरी