कारोबार

मानसून लीग टेबल टेनिस स्पर्धा में अर्जुन, कवीश, समृद्ध, समाया और प्रिशा विजेता
29-Jun-2026 2:56 PM
मानसून लीग टेबल टेनिस स्पर्धा में अर्जुन, कवीश, समृद्ध, समाया और प्रिशा विजेता

रायपुर, 29 जून। स्व. मती रमाबाई काले एवं स्व.  रामराव काले स्मृति रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता (युवा/उप जूनियर/होप्स) के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि अर्जुन मल्होत्रा, कवीश काला, समृद्ध मिश्रा, समाया पांडे एवं प्रिशा पाटिल विजेता बने।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खेले गए सभी वर्गों के अंतिम सुपर लीग मुकाबलों में युवा 19 वर्ष से कम आयु बालक एकल वर्ग में अर्जुन मल्होत्रा, युवा 19 वर्ष से कम आयु बालिका एकल वर्ग में समाया पांडे, युवा 15 वर्ष से कम आयु (उप जूनियर) बालक एकल वर्ग में कवीश काला, युवा 15 वर्ष से कम आयु (उप जूनियर) बालिका एकल वर्ग में समाया पांडे, युवा 11 वर्ष से कम आयु (होप्स) बालक एकल वर्ग में समृद्ध मिश्रा तथा युवा 11 वर्ष से कम आयु (होप्स) बालिका वर्ग में प्रिशा पाटिल विजेता बने।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस खिलाड़ी  राजीव काले थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड रायपुर के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (सिविल)  सुरेश दुबे ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष  प्रदीप जोशी,  विनय बैसवाड़े, मुख्य निर्णायक  अजीत बेनर्जी एवं  प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि मंच संचालन  पी.एन. मजुमदार ने किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में युवा 19 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में अर्जुन मल्होत्रा विजेता एवं यशवंत डेकाटे उपविजेता रहे, जबकि कवीश काला तृतीय स्थान पर रहे। युवा 19 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में समाया पांडे विजेता, आरना खोटेले उपविजेता एवं वेदी कछवाहा तृतीय स्थान पर रहीं।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि युवा 15 वर्ष से कम आयु (उप जूनियर) बालक वर्ग में कवीश काला विजेता, विवान बैसवाड़े उपविजेता एवं आरुष नथानी तृतीय स्थान पर रहे। युवा 15 वर्ष से कम आयु (उप जूनियर) बालिका वर्ग में समाया पांडे विजेता, वेदी कछवाहा उपविजेता एवं आरना ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।


अन्य पोस्ट