कारोबार

ज्ञान भारतम् मिशन अंतर्गत नारायणी बहुभाषी संग्रहालय का कलेक्टर ने किया सम्मान
24-Jun-2026 2:05 PM
ज्ञान भारतम् मिशन अंतर्गत नारायणी बहुभाषी संग्रहालय का कलेक्टर ने किया सम्मान

रायपुर, 24 जून। नारायणी बहुभाषी संग्रहालय, कुशालपुर, रायपुर के संचालक राजेन्द्र ओझा ने बताया कि संग्रहालय द्वारा लगभग 18 फिट लंबी हस्तलिखित जन्म कुंडली को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के कारण डॉ. गौरव कुमार सिंह जी, कलेक्टर, रायपुर के द्वारा सम्मानित किया गया।

श्री ओझा ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास भवन में हुए एक कार्यक्रम में इस सम्मान से संबंधित प्रमाण पत्र विगत दिनों संग्रहालय के राजेंद्र ओझा, डॉ. मृणालिका ओझा एवं त्रिभुवन राठोड़ जी ने प्राप्त किया।

श्री ओझा ने यह भी बताया कि नारायणी बहुभाषी संग्रहालय में करीब 70-80 भाषाओं के लगभग 200 कैलेंडर, 25-30 भाषाओं की 250 से अधिक पत्रिकाएं एवं लगभग 35-40 भाषाओं के समाचार पत्र संग्रहित किए गए हैं। इसके साथ ही 20 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित वाल्मीकि रामायण का संक्षिप्त कथा सार भी विशेष रूप से आकर्षित करता है।


अन्य पोस्ट