कारोबार

हज ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 20 जुलाई
24-Jun-2026 2:02 PM
हज ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 20 जुलाई

रायपुर 24 जून। हज कमेटी के माध्यम से आगामी वर्ष हज यात्रा पर जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून से प्रारंभ हो चुकी है।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के  चेयरमैन मिजऱ्ा एजाज़ बेग ने बताया कि,  हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, मुंबई द्वारा हज 2027 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया  दिनांक 22 जून 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। वेब साइट www.hajcommittee.gov.in  पर उपलब्ध है। आवेदकगण  हज सुविधा एप्स के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज आवेदकों के पास दिनांक 31दिसंबर 2027 तक की वैधता युक्त पासपोर्ट होना लाज़मी है। ऑनलाइन हज फॉर्म  भरने  की अंतिम तिथि 20जुलाई है।


अन्य पोस्ट