कारोबार

ग्राहकों की वित्तीय लक्ष्य-प्राप्ति के लिए नवोन्मेषी एवं मूल्यवर्धित उत्पाद उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध-वाहिद
16-Jun-2026 3:41 PM
ग्राहकों की वित्तीय लक्ष्य-प्राप्ति के लिए नवोन्मेषी एवं मूल्यवर्धित उत्पाद उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध-वाहिद

 बॉबगोल्डन गोल डिपॉजि़ट योजना का हुआ शुभारंभ

मुंबई, 16जून। सुश्री बीना वाहिद,कार्यपालक निदेशक,बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बताया कि भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने नई रिटेल सावधि जमा योजना बॉबगोल्डन गोल डिपॉजि़ट योजना के शुभारंभ की घोषणा की है।

सुश्री वाहिद ने बताया कि यह 555 दिनों की विशेष अवधि वाली सावधि जमा योजना है, जिसके अंतर्गत सामान्य नागरिकों के लिए 6.75 प्रतिशत प्रति वर्ष, निवासी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25प्रतिशत प्रति वर्ष, निवासी अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु) के लिए 7.35प्रतिशत प्रति वर्ष तथा गैर-प्रतिदेय जमा पर 7.40प्रतिशत प्रति वर्ष तक की आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है।

सुश्री वाहिद ने बताया कि यह योजना 3 करोड़ से कम राशि वाली रिटेल सावधि जमाओं पर लागू होगी। यह नवीन योजना जमाकर्ताओं को सुनिश्चित प्रतिफल के साथ एक आकर्षक निवेश विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। आज के तेज़ी से बदलते हुए  ब्याज दर परिदृश्य में, ‘बॉबगोल्डन गोल डिपॉजि़ट योजना’जमाकर्ताओं को उच्च ब्याज दरों का लाभ उठाने का एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है। यह योजना ग्राहकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग करने वाले नवोन्मेषी एवं मूल्यवर्धित उत्पाद उपलब्ध कराने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सुश्री वाहिद ने बताया कि ग्राहक बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप (बॉब वर्ल्ड), इंटरनेट बैंकिंग (बॉब वर्ल्डइंटरनेट) के माध्यम से अथवा भारत में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की किसी भी शाखा में जाकर नया सावधि जमा खाता खोल सकते हैं। इसके अतिरिक्त, बैंक के नए ग्राहक बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट के माध्यम से बिना बचत खाता खोले ऑनलाइन सावधि जमा खाता खोलने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।


अन्य पोस्ट