कारोबार

एकजुटता और सामाजिक चेतना का परिचय रहा प्रदेश कुंनबी समाज महासंघठन आयोजन-मुनेश्वर
16-Jun-2026 3:40 PM
एकजुटता और सामाजिक चेतना का परिचय रहा प्रदेश कुंनबी समाज महासंघठन आयोजन-मुनेश्वर

भव्य महापंचायत, शपथग्रहण, कुंनबी रत्न और कुंनबी गौरव सम्मान

रायपुर, 16 जून।  प्रदेश कुंनबी समाज महासंघठन  के प्रदेश अध्यक्ष रंजीतभाऊ मुनेश्वर ने बताया कि महासंघठन का भव्य सामाजिक महापंचायत, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिला एवं युवा प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता कर संगठन की एकजुटता एवं सामाजिक चेतना का परिचय दिया।

श्री मुनेश्वर ने बताया कि समारोह के दौरान चुनाव अधिकारी श्री एस.एस. ब्राह्मणकर एवं श्री जे.एन. गोंधुड़े द्वारा नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। श्री रंजीतभाऊ मुनेश्वर को पुन: प्रदेश अध्यक्ष तथा श्रीमती सारिका गेडेकर को महिला प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। दोनों पदाधिकारियों ने समाज के हित, संगठन के विस्तार एवं सामाजिक उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया तथा अपनी-अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका गेडेकर ने महिलाओं की सहभागिता को समाज की शक्ति बताते हुए उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने प्रेरित किया।

श्री मुनेश्वर ने बताया कि महापंचायत में प्रदेश के विभिन्न जिलों भाटापारा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, डोंगरगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे तथा समाज के विकास हेतु सुझाव प्रस्तुत किए।


अन्य पोस्ट