कारोबार

महेश नवमीं भव्य खेलकूद और चित्रकला स्पर्धा में बच्चों-बुजुर्गों में उत्साह और ऊर्जा
15-Jun-2026 2:27 PM
महेश नवमीं भव्य खेलकूद और चित्रकला स्पर्धा में बच्चों-बुजुर्गों में उत्साह और ऊर्जा

युवा मंडल और महिला समिति  ने समूचे समाज को लाया साथ

रायपुर, 15 जून। माहेश्वरी युवा मंडल के मीडिया प्रभारी अंशुल लाखोटिया एवं सौरभ बागड़ी ने बताया कि युवा मंडल एवं महिला समिति द्वारा महेश नवमी के पावन उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद और चित्रकला प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की कमान अध्यक्ष जयंत मोहता एवं आशा राठी ने संभाली। उनके साथ सचिव राज बागड़ी एवं श्रीमती स्नेहा लाखोटिया एवं ममता टावरी ने सभी व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन किया।

श्री लाखोटिया और श्री बागड़ी ने बताया कि बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के लिए जहाँ एक ओर चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई, वहीं दूसरी ओर खेल प्रेमियों के लिए बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और टेबल टेनिस जैसी विधाओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी आयु वर्गों (12 वर्ष से कम, 12 से 18 वर्ष, 18 से 45 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक) के समाजजनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। पूरे दिन प्रतियोगिता स्थल पर उत्साह, ऊर्जा और भाईचारे का माहौल बना रहा।

श्री लाखोटिया और श्री बागड़ी ने बताया कि कड़े  मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों के विजेताओं की सूची इस प्रकार है-कैरम प्रतियोगितापुरुष सिंगल (0-12 वर्ष) प्रथम - गगन मूंधड़ा, द्वितीय - आयांश दम्मानीपुरुष सिंगल (12-18 वर्ष)प्रथम - धैर्य सारडा, द्वितीय - दिव्यांश डागापुरुष सिंगल (18-45 वर्ष)प्रथम - श्रीकांत कलंत्री, द्वितीय - मितेश तापडिय़ापुरुष सिंगल (45+ वर्ष)प्रथम - अजय सारडा, द्वितीय - निलेश जाजूमहिला सिंगलप्रथम - सविता केला, द्वितीय - सृष्टि मूंधड़ापुरुष डबलप्रथम - अजय सारडा एवं राहुल राठी, द्वितीय - निलेश जाजू एवं विकास चांडकमहिला डबलप्रथम - सविता केला एवं ममता टावरी, द्वितीय - सीमा नत्थानी एवं मीनाक्षी मूंधड़ाशतरंज प्रतियोगितापुरुष (0-12 वर्ष)प्रथम - वैदिक माहेश्वरी, द्वितीय - प्रथम कोठारीपुरुष (12-18 वर्ष)प्रथम - चरित चांडक, द्वितीय - प्रथमेश मोहतापुरुष (18-45 वर्ष)प्रथम - निशांत मूंधड़ा, द्वितीय - परेश भट्टड़पुरुष (45+ वर्ष)प्रथम - राजेश मूंधड़ा, द्वितीय - रितेश मल एवं अन्य।

युवा मंडल और महिला समिति ने सभी प्रतिभागियों के खेल भावना की सराहना की और विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों और समाजजनों का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट