कारोबार
महिला कैट द्वारा होलिस्टिक एवं अवेयरनेस इंटरैक्टिव सत्र
रायपुर, 13 जून। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि कैट महिला विंग द्वारा आयोजित बिजनेस मीट एवं महिला उद्यमी प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
डॉ. अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों एवं हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। होलिस्टिक एवं अवेयरनेस कोच डॉ. कीर्ति सिसोदिया स्वयं से जुड़ाव विषय पर एक विशेष एवं इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य लोगों को आत्म-जागरूकता, आत्म-चिंतन और सजग जीवनशैली के माध्यम से स्वयं के साथ गहरा और सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है। आत्म-प्रेम और स्वयं से जुड़ाव के बीच के अंतर को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।भावनाओं, विचारों, मूल्यों और आंतरिक आवाज को बेहतर ढंग से समझने के लिए उपयोगी सुझाव और आसान तकनीकें भी बताई गईं।
डॉ. सिसोदिया ने बताया कि हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता स्वयं के साथ होता है। स्वयं से जुड़ाव ही एक सार्थक, संतुलित और संतोषपूर्ण जीवन की मजबूत नींव है। इस सत्र के माध्यम से प्रतिभागी आत्मविश्वास, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और जीवन में प्रामाणिकता विकसित करने के उपाय सीखें।


