कारोबार
महिला विंग की महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक-अरोरा
रायपुर, 12 जून। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले भव्य नारी वंदन 2026 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग द्वारा एक महत्वपूर्ण जूम मीटिंग आयोजित की गई।
श्रीमती अरोरा ने बताया कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से महिला पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता मधु अरोड़ा जी ने की उन्होंने सभी जिलों की महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं को इस आयोजन से जोड़ें तथा नारी शक्ति को एक सशक्त मंच प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।
श्रीमती अरोरा ने बताया कि बैठक के दौरान पिंकी अग्रवाल जी एवं प्रेरणा जी ने नारी वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सम्मान समारोह, नारी वंदन अवॉर्ड्स, स्टॉल बुकिंग प्रक्रिया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, उपलब्धियों और उद्यमिता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। बिलासपुर अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी ने भी विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को स्टॉल बुकिंग एवं नारी वंदन अवॉर्ड्स के लिए सक्रिय रूप से भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया।


