कारोबार

ईपीएफओ संग औद्योगिक आकस्मिक मौतों पर तात्कालिक कार्रवाई की जाए-आईएएस गुप्ता
12-Jun-2026 4:17 PM
ईपीएफओ संग औद्योगिक आकस्मिक मौतों पर तात्कालिक कार्रवाई की जाए-आईएएस गुप्ता

  श्रम सचिव ने ली क्षेत्रीय समिति की 27वीं बैठक  

रायपुर, 12 जून। ईपीएफओ ने बताया कि केंद्रीय न्यासी बोर्ड, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ क्षेत्र की 27वीं बैठक दिनांक 11.06.2026 को महानदी भवन के सम्मेलन कक्ष में अपरान्ह 11.00 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता, श्री हिम शिखर गुप्ताष, सचिव, श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार ने तथा बैठक का संचालन सचिव के रूप में श्री जयवदन इंगले, क्षेत्रीय भ. नि. आयुक्त-।, कर्मचारी भ.नि. संगठन ने किया।

 ईपीएफओ ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि ‘क्षेत्रीय समिति’ सांविधिक प्रावधानों के अंतर्गत प्रत्येक राज्य में एक महत्वपूर्ण परामर्शदात्री समिति होती है। दिनांक 11.06.2026 को आयोजित इस बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, छत्तीसगढ़ के कार्य निष्पादन तथा भ.नि. अंशदाताओं/भ.नि.सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्र में भ.नि.अधिनियम के अनुपालन के संदर्भ में रायपुर कार्यालय की उपलब्धियों एवं चुनौतियों के संदर्भ में चर्चा की गई ।

 

श्री गुप्ता ने बताया कि मृत्युत प्रकरणों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि कर्मचारी राज्य, बीमा निगम के साथ मिलकर उघोगों में होने वाले आकस्मिक मृत्यु  प्रकरणों को तत्कालिक प्राथमिकता प्रदान करते हुए कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही निष्क्रिय खातों के संबंध में निदेश दिए कि लाभार्थियों  की पहचान करते हुए भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही   छत्तीसगढ़ जिले के 33 जिलों में प्रति माह 27 तारीख को आयोजित किए जाने वाले निधि आपके निकट कार्यक्रम के संबंध में निदेश दिए कि जिला कलेक्टतरों इएसआइएस, एएलसी, सीएलसी एंव संबंधित राज्यम सरकार के विभागों  को इसमें सम्मिलित किया जाए।

 ईपीएफओ ने बताया कि क्षेत्रीय भ.नि.आयुक्त-। एवं सदस्य सचिव, श्री जयवदन इंगले ने भविष्य निधि कार्यालय द्वारा व्यानप्ति एवं  न्या-यालय प्रकरणों, बहुचर्चित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना,कर्मचारी पंजीकरण योजना 2025, प्रयास, तत्पतर,कनवर्जेंस बैठक, व नवीन साईट्स प्रोजेक्ट, पर चर्चा की।


अन्य पोस्ट