कारोबार

छोटे-मध्यम व्यापारियों को डुमरतराई थोक बाजार व्यापारी कल्याण महासंघ ने दिलाई राहत-पाहुजा
12-Jun-2026 4:07 PM
छोटे-मध्यम व्यापारियों को डुमरतराई थोक बाजार व्यापारी कल्याण महासंघ ने दिलाई राहत-पाहुजा

  5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्कों का वितरण  

रायपुर, 12 जून। डुमरतराई थोक बाजार व्यापारी कल्याण महासंध के अध्यक्ष प्रेम पाहुजा ने बताया कि डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया।

श्री पाहुजा ने बताया कि विगत कुछ माह से जिलों में स्थित बैंकों में छोटे नोट एवं सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण आम नागरिकों एवं व्यापारियों को रोजमर्रा के लेन-देन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यापार इससे प्रभावित हो रहा है। बाजारों में चिल्लर की कमी के कारण ग्राहकों एवं व्यापारियों के बीच अनावश्यक असुविधा उत्पन्न हो रही है, वहीं कई बार लेन-देन विवाद की स्थिति भी बन रही है।

श्री पाहुजा ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन, किराना, मेडिकल, फल-सब्जी एवं अन्य दैनिक उपयोग के व्यापारों में यह समस्या और अधिक गंभीर रूप से देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आज डुमरतराई थोक बाजार व्यापारी कल्याण महासंध ने आज 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया। उपरोक्त चिल्हर वितरण कार्यक्रम में डुमरतराई थोक बाजार व्यापारी कल्याण महासंध के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:‘- प्रेम पाहुजा, (अध्यक्ष) महेष चंदवानी, गोविन्द माहेष्वरी (महामंत्री) प्रकाष दरयानी, पवन अल्वा, जवाहर थारानी, (कार्यकारी अध्यक्ष) दिलीप केवलानी, सुनील मलानी, विषाल पोपटानी, राजेष अग्रवाल (उपाध्यक्ष)।


अन्य पोस्ट