कारोबार
रायपुर, 10 जून। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के नेतृत्व एवं रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में आयोजित भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह आभार मित्रों का रविवार को रायपुर में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि वासुदेव गोलियान ने बताया कि समारोह में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोटेरियनों ने सहभागिता कर सेवा, नेतृत्व और उपलब्धियों का उत्सव मनाया। भारत के रोटरी सदस्य शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने बताया कि उसने वर्ष 2026-27 में अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए नई ऊंचाइयों को छू लिया है। आभार मित्र रोटरी डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में कॉस्मो दीवाज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 अवार्ड्स अपने नाम किए। डिस्ट्रिक्ट 3261 में 108 से अधिक क्लब शामिल हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा अवार्ड्स जीतकर कॉस्मो दीवाज़ हाईएस्ट अवार्ड ग्रैबर बना।

दीवाज़ ने बताया कि उल्लेखनीय सफलता का आधार पूरे वर्ष किए गए उनके 55 से अधिक प्रभावी प्रोजेक्ट्स रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स में सामाजिक गतिविधियाँ (सोशल सर्विस), फंड रेजिंग इवेंट्स, और क्लब सर्विस जैसे विभिन्न आयाम शामिल हैं। इन कार्यों के माध्यम से क्लब ने रोटरी के मूल मंत्र सर्विस अबव सेल्फ (स्वार्थ से ऊपर सेवा) को पूरी तरह से चरितार्थ किया है।
प्रेसिडेंट रोटेरियन अंकिता फरमानिया को आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी रोटेरियन अश्मित मक्कर को आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही क्लब के अन्य सदस्यों को भी विभिन्न क्लब सर्विसेज के लिए कई पुरस्कार मिले। विशेष उपलब्धियों में रोटेरियन ऋची अग्रवाल और उनकी टीम को हैप्पी स्कूल के लिए अवार्ड दिया गया, रोटेरियन सुषमा नथानी एक्सेप्शनल सपोर्ट एज़ असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड से सम्मानित किया गया, वहीं रोटेरियन शैलजा जैन को पब्लिक इमेज शेयर करने के लिए प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया।


