कारोबार

कृषकों को जरूरतानुसार सहायता के लिए सेंट्रल बैंक ने लाया मेगा ऋण आउटरीच
10-Jun-2026 3:55 PM
कृषकों को जरूरतानुसार सहायता के लिए सेंट्रल बैंक ने लाया मेगा ऋण आउटरीच

रायपुर, 10 जून। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि सारे भारत में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसी तारतम्य में हमारे बैंक के कृषि एवं सामाजिक बैंकिंग विभाग द्वारा आज सेन्ट्रल पार्क, नवा रायपुर में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

बैंक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ के किसानों को हमारे बैंक की विविध कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी देना तथा कृषकों की जरूरतों के अनुसार हरसंभव सहायता करते हुये कृषि ऋण वितरित करना है जिससे देश के कृषकों का सशक्तिकरण व विकास हो सके. इस कार्यक्रम में लगभग 200 कृषकों ने बढ़-चढक़र उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित कृषकों को कृषि ऋण संबंधी विविध योजनाओं की जानकारी देने के अलावा उनकी ऋण संबंधी समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन भी बैंक द्वारा दिया गया।

बैंक ने बताया कि मनीष फूड्स के डायरेक्टर श्री आशीष अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में एसआरएलएम से पधारे श्री आशुतोष सिंग एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मोहम्मद मौफिज ने उपस्थितों को संबंधित किया। साथ ही, इस कार्यक्रम में हमारे बैंक के मुम्बई मुख्यालय से पधारे महाप्रबंधक श्री अरविंद कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। पूरा कार्यक्रम रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रफुल्ल बंसल के नेतृत्व व समन्वय आयोजित किया गया।


अन्य पोस्ट