कारोबार
रेडक्रॉस सोसाइटी हेतु आईएएस सिंह को 1 लाख का चेक
रायपुर, 10 जून। सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा ) द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए 1,00,000 की सहयोग राशि का चेक रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार को सौंपा गया।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने राडा के इस योगदान के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया तथा समाज सेवा के प्रति उसकी सकारात्मक सोच और निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उद्योग एवं व्यापारिक संस्थाओं की ऐसी सहभागिता समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
राडा के अध्यक्ष रविंदर भसीन ने बताया कि उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, श्री विवेक गर्ग, श्री अभिनव ऋषि तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रायपुर श्री आशीष देवांगन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर को संस्था द्वारा समय-समय पर किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं ष्टस्क्र गतिविधियों की जानकारी दी।
श्री भसीन ने बताया कि राडा केवल ऑटोमोबाइल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी निरंतर निर्वहन करती रही है। हाल ही में संस्था द्वारा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संचालित विद्यालय को एक बस प्रदान की गई थी।
श्री खेमानी ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी समाज, प्रशासन अथवा किसी जरूरतमंद संस्था को सहयोग की आवश्यकता होगी तो राडा सदैव आगे बढक़र सहयोग प्रदान करेगी।


