कारोबार

आभार मित्रों का में गूंजेगी सेवा की गौरवगाथा, 3 राज्यों के रोटेरियन रायपुर में होंगे-रोटे नितिन जैन
07-Jun-2026 2:57 PM
आभार मित्रों का में गूंजेगी सेवा की गौरवगाथा, 3 राज्यों के रोटेरियन रायपुर में होंगे-रोटे नितिन जैन

रायपुर, 7 जून। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा रोटरी वर्ष 2025-26 के समापन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह आभार मित्रों का का आयोजन रायपुर स्थित होटल बेबीलोन कैपिटल में किया जा रहा है। रोटे नितिन जैन ने बताया कि इस समारोह में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के विभिन्न रोटरी क्लबों से जुड़े 500 से अधिक रोटेरियन भाग लेंगे।

श्री जैन ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित यह समारोह पूरे वर्ष भर रोटरी के सात प्रमुख कार्यक्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों, नवाचारों एवं समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले क्लबों एवं रोटेरियन्स को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि रोटे वासुदेव गोलियान (डायरेक्टर, रोटरी इंटरनेशनल 2027-29) होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतपाल एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तन्खा अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

श्री जैन ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आने वाले 100 से अधिक रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों ने वर्ष भर शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण,सामुदायिक एवं आर्थिक विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा कार्य किए हैं। इन कार्यों के मूल्यांकन के उपरांत विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में संपन्न होगा।

श्री जैन ने बताया कि कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट की वर्षभर की उपलब्धियों, सेवा परियोजनाओं एवं सदस्यता विकास की सफलताओं का भी प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। समारोह रोटरी के मूल मंत्र स्द्गह्म्1द्बष्द्ग ्रड्ढश1द्ग स्द्गद्यद्घ को समर्पित रहेगा।कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए पिछले एक माह से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। समारोह की संपूर्ण पुरस्कार प्रक्रिया एवं आयोजन व्यवस्थाओं का नेतृत्व अवार्ड कमेटी चेयरमैन रोटे दिलीप गोलेचा कर रहे हैं। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे सोमनाथ अग्रवाल, रोटे अजित खंडेलवाल, रोटे सुशील रामदास अग्रवाल एवं अन्य समर्पित डिस्ट्रिक्ट टीम के सभी सदस्य लगातार समन्वय एवं तैयारियों में जुटे हुए हैं।


अन्य पोस्ट