कारोबार

चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना, राज्य को योगदान की सराहना
05-Jun-2026 2:34 PM
चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना, राज्य को योगदान की सराहना

व्यापार-उद्योग प्रतिनिधियों ने कैट संग दी जन्मदिन  बधाई

रायपुर, 5 जून। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी के नेतृत्व में व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कैट ने बताया कि मंत्री श्री चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए प्रदेश के आर्थिक विकास, व्यापार संवर्धन तथा उद्योगों के हित में उनके योगदान की सराहना की। प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ व्यापार, उद्योग एवं निवेश के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

कैट ने बताया कि मंत्री श्री चौधरी ने सभी व्यापारिक एवं औद्योगिक गठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार व्यापार एवं उद्योग के विकास, रोजगार सृजन तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग के सहयोग को प्रदेश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

कैट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी अमर पारवानी, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, शंकर बजाज, दीपक विधानी, मोहन वल्र्यानी, जयराम कुकरेजा, महेष खिलोसिया, निलेष मुुंंदडा एवं अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट