कारोबार
6 जून को टॉपर्स का फेलिसिटेशन
रायपुर, 4 जून। कलिंगा विश्वविद्यालय ने बताया कि सीबीएसई एवं आईसीएसई कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भव्य टॉपर्स फेलिसिटेशन समारोह 5.0 का आयोजन करेगा कलिंगा विश्वविद्यालय सीजीबीएसई विद्यार्थियों के लिए हाल ही में आयोजित टॉपर्स फेलिसिटेशन समारोह 5.0 के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रेरित करने के बाद कलिंगा विश्वविद्यालय अब सीबीएसई एवं आईसीएसई कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए 6 जून 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में एक और भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है।
विश्वविद्यालय ने बताया कि शैक्षणिक उत्कृष्टता, छात्र विकास एवं करियर उन्नति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध कलिंगा विश्वविद्यालय लगातार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देने का कार्य कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों को सम्मानित करना है, साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा एवं करियर के नए अवसरों से परिचित कराना भी है।
विश्वविद्यालय ने बताया कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 80त्न या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 95त्न या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कलिंगा विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु 100त्न तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो उनके उच्च शिक्षा के सफर को और अधिक सशक्त बनाएगा।
विश्वविद्यालय ने बताया कि छात्रवृत्ति के अतिरिक्त चयनित टॉपर्स को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं विशेष सम्मान पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे यह समारोह उनकी सफलता का यादगार उत्सव बन सके। समारोह में प्रेरणादायक सत्र, करियर मार्गदर्शन, छात्र सहभागिता गतिविधियाँ एवं कैंपस एक्सपोजऱ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उच्च शिक्षा के विकल्पों, उभरते करियर अवसरों तथा वर्तमान पेशेवर दुनिया की आवश्यकताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


