कारोबार

कार्टून वॉच-पर्यावरण संरक्षण मंडल की नाउ फॉर क्लाइमेट थीम पर अखिल भारतीय कार्टून स्पर्धा
04-Jun-2026 2:58 PM
कार्टून वॉच-पर्यावरण संरक्षण मंडल की नाउ फॉर क्लाइमेट थीम पर अखिल भारतीय कार्टून स्पर्धा

हैदराबाद के रमणा और जम्मू के चोपड़ा मध्य प्रथम पुरस्कार

रायपुर, 4 जून। कार्टून वॉच पत्रिका के संपादक त्र्यैंबक शर्मा ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी कार्टून वॉच पत्रिका ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सहयोग से अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता देश में अब तक सबसे ज्यादा वर्षों से चलने वाली कार्टून प्रतियोगिता बन चुकी है।

श्री शर्मा ने बताया कि हर साल यह प्रतियोगिता यूएनईपी द्वारा घोषित थीम पर ही आयोजित की जाती है। इस वर्ष यूएनईपी की थीम नाउ फॉर क्लाइमेट है। इस प्रतियोगिता का इंतजार पूरे देश के कार्टूनिस्टों को होता है और इसमें सभी उम्र के लोग सहर्ष हिस्सा लेते हैं। इस साल सबसे ज्यादा कार्टून जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी पर आए। उसके बाद पृथ्वी को सूरज की तरह तपता दिखाने वाले कार्टून और पृथ्वी द्वारा संकेत देने वाले कार्टून भी अलग-अलग कार्टूनिस्टों ने बनाए।

श्री शर्मा ने बताया कि इसके अलावा अनेक लोगों ने बढ़ती गर्मी को युद्ध से जोड़ा और कुछ ने घरों में एसी के बढ़ते उपयोग से। पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर इस प्रतियोगिता के पुरस्कार घोषित किए गए। दस हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार हैदराबाद के एस. वी. रमणा एवं जम्मू के मनोज चोपड़ा के बीच बांटा गया।

श्री शर्मा ने बताया कि सात हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार हैदराबाद के वर्चस्वी और ओडिशा के देबाशीष के बीच तथा पांच हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार केरल के अनूप और रायपुर के कर्नल रमेश के बीच विभाजित किया गया। प्रदर्शनी पर्यावरण संरक्षण मंडल के साथ लगाई जाएगी।


अन्य पोस्ट