कारोबार
रायपुर, 2 जून। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में 7 जून को रायपुर जिला मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव सार्थक शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40) हेतु कुल मिलाकर 03 वर्गों में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में रायपुर जिला के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
आयोजक सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 5 जून (सायं 07.00 बजे तक) है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6 से 8 बजे के मध्य सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में प्रदीप जोशी (मो. 91655-77655) एवं श्री प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) को लिखा सकते हैं। प्रतियोगिता लीग पद्धति में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का ओपन ड्रा 6 जून को सायं 7 बजे प्रतियोगिता स्थल पर निकाला जायेगा।


