कारोबार

नयी बॉब शाखा से चंदखुरी में वित्तीय जागरूकता और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन
02-Jun-2026 3:18 PM
नयी बॉब शाखा से चंदखुरी में वित्तीय जागरूकता और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन

राज्य पुलिस अकादमी निदेशक आईपीएस यादव द्वारा उद्घाटित

रायपुर, 2 जून। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि अपनी बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चंदखुरी में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। शाखा का उद्घाटन अजय कुमार यादव, आईपीएस, निदेशक, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर एवं दिवाकर पी. सिंह, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, रायपुर अंचल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बैंक ने बताया कि उद्घाटन समारोह में राज बीर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं अंकित जायसवाल, उप क्षेत्रीय प्रबंधक सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने शाखा परिसर का अवलोकन कर बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अतिथियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बैंकिंग सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।

बैंक ने बताया कि चंदखुरी में नई शाखा के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों एवं उद्यमियों को बैंकिंग सेवाएं अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध होंगी। इससे न केवल ग्राहकों को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।


अन्य पोस्ट