कारोबार

सर्वोच्च उत्पादन, बिक्री और अस्सी प्रतिशत क्षमता का उपयोग, नगरनार प्लांट का दृढ़संकल्प दर्शाता-मुखर्जी
31-May-2026 4:34 PM
सर्वोच्च उत्पादन, बिक्री और अस्सी प्रतिशत क्षमता का उपयोग, नगरनार प्लांट का दृढ़संकल्प दर्शाता-मुखर्जी

  वित्तवर्ष में एनएसएल का शानदार प्रदर्शन और लाभ  

हैदराबाद, 31 मई। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  श्री अमिताभ मुखर्जी ने बताया कि भारत के सबसे युवा एकीकृत इस्पात उत्पादकों में से एक, एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष26 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष 26 में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लाभ हासिल की तथा  वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की , इसके साथ ही वित्त वर्ष, 26 की चौथी तिमाही  में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन भी दर्ज किया।  

श्री मुखर्जी ने बताया कि एनएमडीसी स्टील ने वित्त वर्ष 26 के दौरान 23.25 लाख मीट्रिक टन का अपना सर्वोच्च वार्षिक उत्पादन तथा 24.55 लाख मीट्रिक टन की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में क्रमश: 62 प्रतिशत और 74 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। यह मजबूत प्रचालन प्रदर्शन क्षमता उपयोग में सुधार, बढ़ी हुई दक्षता तथा प्रमुख क्षेत्रों में एनएसएल के उत्पादों की बढ़ती बाजार की मांग को दर्शाता है।

श्री मुखर्जी ने बताया कि एनएसएल ने प्रचालन प्रारंभ होने के मात्र दो वर्षों के भीतर ही अपनी निर्धारित (रेटेड) उत्पादन क्षमता का 80त्न हासिल कर लिया, जो नगरनार स्टील प्लांट के प्रचालन दक्षता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उपलब्धि एनएसएल को वैश्विक इस्पात उद्योग में किसी ग्रीनफील्ड एकीकृत इस्पात परियोजना के लिए सबसे तेज गति से क्षमता विस्तार करने वाली कंपनियों में शामिल करती है।

श्री मुखर्जी ने बताया कि एनएसएल ने वित्त वर्ष26  की चौथी तिमाही के दौरान भी अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही  प्रदर्शन किया, जिसमें उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 45त्न बढक़र 6.42 लाख मीट्रिक टन तथा बिक्री 40त्न बढक़र 7.03 लाख मीट्रिक टन हो गई, जो कंपनी की बढ़ती प्रचालन शक्ति और बाजार में मजबूत स्थिति को रेखांकित करती है।


अन्य पोस्ट