कारोबार
अंतिम तिथि 10 जून
रायपुर, 28 मई। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिजऱ्ा एजाज बेग ने बताया कि यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेस परीक्षा 2027 में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई में संचालित कोचिंग एवं गाइडेंस सेल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये प्रवेश हेतु हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन दिनांक 10 जून 2026 तक आमंत्रित किये गये है।
श्री बेग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन एवं अर्हताओं का संपूर्ण विवरण हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट 222.द्धड्डद्भष्शद्वद्वद्बह्लह्लद्गद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध है। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई में, यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेस परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कोचिंग एवं गाइडेंस सेल का संचालन किया जाता है । प्रवेश के लिये इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन दिनांक 10 जून 2026 तक आमंत्रित किये गये है।


