कारोबार
बॉब इ पे बायोमैट्रिक भुगतान
मुंबई, 28 मई। संजय मुदालियर, कार्यपालक निदेशक,बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बताया कि भारत केअंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदाने आज अपने यूपीआई भुगतान ऐप, बॉब इ पे पर तीन नई सुविधाएं -भुगतान के लिए मोबाइल ओएस-नेटिव बायोमैट्रिकऑथेंटिकेशन, यूपीआई पिन सेट/रीसेट करने के लिए यूआईडीएआई-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन तथा इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (आईओटी)-आधारित भुगतान की पेशकश करने की घोषणा की। बॉब इ पे एक यूनिवर्सल यूपीआई ऐप है जो सभी बैंकों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
श्री मुदलियार ने बताया कि इस पहल के बारे में बात करते हुए, आज के समय में ग्राहक बाधा रहित, सहज एवं सुरक्षितडिजिटल भुगतान की अपेक्षा रखते हैं। बॉब इ पे पर इन नई सुविधाओं की पेशकश के साथ, हम सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए उपयोगकर्ता अनुभव को सरल तथा बेहतर बना रहे हैं। ये नवाचार दर्शाते हैं कि हम हमारे ग्राहकों के लिए भविष्य के लिएतैयार डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करने की दिशा हमारे निरंतर प्रयासरत हैं।
श्री मुदलियार ने बताया कि मोबाइल ओएस-नेटिव बायोमैट्रिकऑथेंटिकेशन सुविधा के साथ, ग्राहक अब अपने मोबाइल डिवाइस पर पंजीकृत फिंगरप्रिंट अथवा फेस आईडी का उपयोग करके 5,000 तक के यूपीआई लेनदेन को अधिकृत कर सकते हैं, जिससे बॉब इ पे पर भुगतान तेज, बाधा रहितएवं अधिक सुरक्षित हो जाएगा।यह सुविधा पिन रहित लेन-देन को संभव बनाती है, जिससे कई पिनयाद रखने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है तथा दैनिक भुगतान अधिक त्वरित एवं सहज हो जाता है। इसमें यह सुनिश्चित करना कि केवल पंजीकृत डिवाइस का स्वामी ही डिवाइस-स्तरीय बायोमैट्रिकऑथेंटिकेशन के माध्यम से लेनदेन को मंज़ूरी दे सकता है, सुरक्षा को भी सुदृढ़ करता हैजिससेधोखाधड़ी या दुरुपयोग का जोखिम काफी कम हो जाता है।


