कारोबार

विद्याचरण शुक्ल स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा में अंशुमान और आयुष की जोड़ी युगल विजेता
26-May-2026 2:55 PM
विद्याचरण शुक्ल स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा में अंशुमान और आयुष की जोड़ी युगल विजेता

रायपुर, 26 मई। राजधानी टेबल टेनिस संघ के सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में दिनांक 20 से 24 मई 2026 तक रायपुर जिला के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक संस्थान, प्रतिष्ठित संस्थान, निजी संस्थान के कर्मचारियों (सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल) एवं प्रोफेशनल्स (सी.ए., डाक्टर, वकील, पत्रकार, प्रशिक्षक आदि) के लिये आयोजित  विद्याचरण शुक्ल स्मृति प्रथम रायपुर जिला अंतर संस्थान युगल लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल संपन्न हुयी।

 श्री बैसवाड़े ने बताया कि युगल वर्ग में अंशुमान शर्मा एवं आयुष शर्मा (एचीवर्स एकेडमी) की जोड़ी विजेता बने। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य तथा छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेश चन्नावार जी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जोशी जी ने किया।  मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तकनीकी समिति के चेयरमेन श्री अरविंद कुमार शर्मा, सह सचिव श्री विमल नायर एवं आयोजन सचिव श्री विनय बैसवाड़े उपस्थित थे।

 श्री बैसवाड़े ने बताया कि प्रतियोगिता के सुपर लीग के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है-युगल वर्ग-विजेता -अंशुमान शर्मा एवं आयुष शर्मा (एचीवर्स एकेडमी), उपविजेता- निखिल बानी (बानी डेकोर) एवं निशांत कानूगा (पुखराज कानूगा ज्वेलर्स) 2-1 तृतीय - शैलेष डागा (अमूल डिस्ट्रीब्यूटर) एवं परिवेश मिश्रा (प्रकाश एग्री फार्म्स) चतुर्थ - राजशेखर शर्मा (वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) एवं राकेश यादव (इनकम टेक्स)।


अन्य पोस्ट