कारोबार
एलपीटी-4932.टी एवं अज़ूरा-1918 की ट्रक एक्सपो में भव्य लांचिंग
रायपुर, 25 मई। टाटा मोटर्स के ऑथराइज्ड डीलर ओम ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ के एमडी पुनीत पारवानी ने बताया कि हमारे द्वारा ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए आयोजित ट्रक एक्सपो में कंपनी ने अपने दो नए अत्याधुनिक वाहनों टाटा एलपीटी-4932.टी एवं अज़ूरा-1918 का शानदार लॉन्च किया।
श्री पारवानी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों, वाहन मालिकों एवं ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि एलपीटी-4932.टी को लंबी दूरी एवं भारी माल परिवहन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह ट्रक मजबूत इंजन क्षमता, अधिक लोडिंग क्षमता एवं उन्नत सुरक्षा फीचर्स से लैस है।
श्री पारवानी ने बताया कि अज़ूरा-1918 आधुनिक डिजाइन, आरामदायक ड्राइविंग अनुभव और पावरफुल इंजन के साथ मध्यम वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र के लिए उपयुक्त वाहन है। दोनों नए मॉडल ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, जिससे परिवहन व्यवसाय को अधिक लाभकारी एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।
श्री पारवानी ने बताया कि ट्रक एक्सपो में आए ग्राहकों और परिवहन व्यवसायियों ने नए मॉडलों में विशेष रुचि दिखाई तथा इनके फीचर्स की सराहना की। टाटा कंपनी की तरफ से इस कार्यक्रम में एसपीएम शीतेष पाण्डेय, टीएसएम आशुतोष दास, टीएसएम विनीत शुक्ला, टीएसएम दीपक पटेल, एसएसएम कनिष्क सोनी, सीएसएम उज्वल सिंह एवं सीएसएम प्रवीण चौबे शामिल हुए थे।


