कारोबार
भगवान विष्णु की प्रथम पत्थर प्रतिमा-निर्माता
रायपुर, 25 मई। डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में डॉक्यूमेंट्री फिल्म ष्ठद्बह्यष्श1द्गह्म्4 शद्घ ङ्कद्बह्यद्धठ्ठह्व – विष्णु : एक तलाश, एक यात्रा का प्रथम सार्वजनिक प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
डॉ. शर्मा ने बताया कि यह फिल्म पुरातात्विक समुदाय में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाने वाली उस ऐतिहासिक खोज पर आधारित है, जिसमें भगवान विष्णु की पहली पत्थर की प्रतिमा बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित एक बंद ऑन-साइट संग्रहालय में सुरक्षित होने का उल्लेख किया गया है। फिल्म ने यह प्रश्न प्रमुखता से उठाया है कि इतनी महत्वपूर्ण धरोहर होने के बावजूद यह प्रतिमा आज भी व्यापक पहचान और सम्मान से वंचित क्यों रही ?
डॉ. शर्मा ने बताया कि फिल्म के माध्यम से उपस्थित दर्शकों ने इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की एक विशेष यात्रा का अनुभव किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, इतिहास एवं पुरातत्व प्रेमी, कला एवं संस्कृति से जुड़े लोग तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात परियोजना परिचय, फिल्म के विषय में जानकारी तथा फिल्म प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन भी आयोजित किया गया। यह प्रयास केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक माध्यम है।
डॉ. शर्मा ने बताया किइस खोज को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का उद्देश्य इस प्रस्तुति के पीछे प्रमुख प्रेरणा रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने फिल्म की विषयवस्तु, प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक महत्व की सराहना की तथा इसे छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में नई पहचान दिलाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। निवेदक डॉ. संजय शर्मा रजनीश पात्रा।


