कारोबार

ग्रामीण बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक समझ बढ़ाने अदाणी फाउंडेशन उत्थान परियोजना तहत समर कैंप
24-May-2026 5:18 PM
ग्रामीण बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक समझ बढ़ाने अदाणी फाउंडेशन उत्थान परियोजना तहत समर कैंप

  9 गांवों से 351 की सहभागिता  

रायपुर, 24 मई। अदाणी फाउंडेशन ने बताया कि फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के अंतर्गत आठ दिवसीय समर कैंप का आयोजन रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड स्थित ग्राम चिचोली में किया गया।

फाउंडेशन ने बताया कि यह शिविर नवनिर्मित अदाणी भवन, चिचोली में आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के नौ ग्रामों के कुल 351 बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में चिचोली, ग़ैतरा, रायखेड़ा, भाटापारा, ताराशिव, कोनारी, खम्हारिया, खपरी एवं छतौद ग्रामों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

फाउंडेशन ने बताया कि कैंप के उद्घाटन अवसर पर ग्राम पंचायत चिचोली की सरपंच श्रीमती रामप्यारी ध्रुव, उपसरपंच प्रतिनिधि श्री राजकुमार बंजारे एवं पंचगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्राम ताराशिव के सरपंच प्रतिनिधि मनीष वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

फाउंडेशन ने बताया कि समर कैंप के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत गौरखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि रोशन यादव और केवतरा के सरपंच गोविंद कुर्रे की उपस्थिति रही। समर कैंप के दौरान बच्चों ने शैक्षणिक, रचनात्मक एवं खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

फाउंडेशन ने बताया कि बच्चों ने पेपर क्राफ्टिंग एवं पत्तों से आकृति निर्माण, कागज से कठपुतली बनाना, मिट्टी से खिलौने तैयार करना, कबाड़ से उपयोगी वस्तु निर्माण, पक्षियों के लिए घर एवं फीडर बनाना, पेन स्टैंड निर्माण के साथ-साथ पेंटिंग एवं मास्क मेकिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और सीखने की क्षमता का प्रदर्शन किया। डांस, गीत, अभिनय, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मानसिक गणित, मानचित्र गतिविधि तथा मेरा विचार चर्चा का आयोजन किया गया।


अन्य पोस्ट