कारोबार
कमी से व्यापार प्रभावित-अवनीत
रायपुर, 23 मई। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज टीम कैट प्रतिनिधी मंडल ने आरबीआई के क्षेत्रिय महाप्रंबधक से प्रदेश के लिए 20 करोड रूपये चिल्हर की मांग की।
श्री पारवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में चिल्हर की कमी से व्यापार हो रहा प्रभावित इस विषय पर ज्ञापन सौपा। इस दौरान प्रतिनिधी मंडल ने क्षेत्रिय महाप्रंबधक को अवगत कराया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्थित बैंकों में छोटे नोट एवं सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण आम नागरिकों एवं व्यापारियों को रोजमर्रा के लेन-देन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यापार इससे प्रभावित हो रहा है।
श्री पारवानी ने बताया कि बाजारों में चिल्लर की कमी के कारण ग्राहकों एवं व्यापारियों के बीच अनावश्यक असुविधा उत्पन्न हो रही है, वहीं कई बार लेन-देन विवाद की स्थिति भी बन रही है। सार्वजनिक परिवहन, किराना, मेडिकल, फल-सब्जी एवं अन्य दैनिक उपयोग के व्यापारों में यह समस्या और अधिक गंभीर रूप से देखने को मिल रही है।
कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं बैंकिंग कार्य प्रभारी राम मंधान ने बताया कि कैट प्रतिनिधी मंडल आरबीआई के क्षेत्रिय महाप्रंबधक से मांग की है कि प्रदेश के सभी बैंकों एवं करेंसी चेस्ट में 5, 10 एवं 20 के नए नोटों तथा सिक्कों की पर्याप्त आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए।


