कारोबार

एनएमडीसी के 25 करोड़ सहयोग से अस्पताल शुरू
21-May-2026 3:14 PM
एनएमडीसी के 25 करोड़ सहयोग से अस्पताल शुरू

शाह ने साय की उपस्थिति में वर्चुअल उद्घाटन किया

हैदराबाद, 21 मई। एनएमडीसी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सोमवार को किया।

एनएमडीसी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक एवं सामाजिक विकास के प्रमुख भागीदार एनएमडीसी ने अस्पताल के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी ने अस्पताल के संचालन हेतु 25 करोड़ का वित्तीय सहयोग प्रदान किया है तथा आगामी पांच वर्षों तक इसी स्तर का निरंतर सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे यह संस्थान आत्मनिर्भर स्वास्थ्य सेवा तंत्र के रूप में विकसित हो सके।

एनएमडीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकसित यह अस्पताल बस्तर के आदिवासी समुदायों की लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा। अब तक विशेष उपचार के लिए लोगों को दूर-दराज के शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी।क्षेत्र में सुलभ तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए एनएमडीसी ने प्रतिष्ठित निजी स्वास्थ्य सेवा साझेदार को जोडक़र अस्पताल को संचालन के लिए तैयार किया और वित्तीय सहयोग प्रदान किया।

एनएमडीसी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अस्पताल संचालन की जिम्मेदारी निजी कॉर्पोरेट अस्पताल को सौंपी है, जबकि प्रारंभिक संचालन व्यय का दायित्व एनएमडीसी निभा रहा है। जगदलपुर के डिमरापाल स्थित यह अस्पताल दक्षिण छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा तथा गंभीर उपचार के लिए महानगरों पर निर्भरता कम करेगा। दशकों से एनएमडीसी बस्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक आधारभूत संरचना विकसित करने में योगदान देता रहा है। स्थानीय आदिवासी समुदायों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एनएमडीसी ने निभाया।


अन्य पोस्ट