कारोबार

ऑनलाइन व्यापार, भारी डिस्काउंट और असमान व्यवस्था के विरूद्ध मजबूत एकजुटता-पारवानी
18-May-2026 2:29 PM
ऑनलाइन व्यापार, भारी डिस्काउंट और असमान व्यवस्था के विरूद्ध मजबूत एकजुटता-पारवानी

दवा व्यापारी संगठनों को कैट का समर्थन

रायपुर, 18 मई। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल व्यापार बंद के समर्थन एवं ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव, ई-कॉमर्स कंपनियों की भारी डिस्काउंट संस्कृति तथा पारंपरिक व्यापार पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर आज ब्।प्ज् छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने व्यापक एकजुटता का परिचय दिया।

श्री पारवानी ने बताया कि महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए सर्वसम्मति से दवा व्यापारी संगठनों को नैतिक समर्थन प्रदान किया। यह केवल दवा व्यापार का विषय नहीं बल्कि देश के समस्त पारंपरिक व्यापार, छोटे व्यापारियों एवं स्थानीय बाजार व्यवस्था के संरक्षण का विषय है।

डिस्ट्रीक केमिस्ट एण्ड़ ड्रगिस्ट एसोसियेषन के अध्यक्ष विनय कृपलानी ने बताया कि बैठक में उपस्थित व्यापारिक संगठनों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा लगातार दी जा रही भारी छूट, अनियंत्रित डिस्काउंट संस्कृति एवं असमान व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण पारंपरिक व्यापार गंभीर संकट का सामना कर रहा है।


अन्य पोस्ट