कारोबार
भिलाई में मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक का भव्य उद्घाटन
रायपुर, 17 मई। छत्तीसगढ़ की आयुर्वेद चिकित्सा में अग्रणी संस्था डॉ. अभिमन्युस आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बताया कि डॉ. अभिमन्युस आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक का भिलाई में शानदार उद्घाटन हुआ।
डॉ. साहू ने बताया कि नेहरू नगर में नई शाखा का आगाज, आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास के करकमलों से उद्घाटन किया गया। रायपुर में संचालित 20 बेडेड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बाद भिलाई के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नई क्लिनिक शुरू की गई है। संस्था का उद्देश्य प्राचीन आयुर्वेद की जड़ों पर आधारित आधुनिक सुविधाओं वाली चिकित्सा उपलब्ध कराना है, खासकर जोड़ों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और पुरानी बीमारियों के मूल कारण का उपचार करना।
डॉ. सुनील दास ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे प्रयास छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने डॉ. अभिमन्यु की टीम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में सहयोग का आश्वासन भी दिया। क्लिनिक में आधुनिक आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं, अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम, पेन मैनेजमेंट, जोड़ों की समस्या, त्वचा रोग, बाल स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह क्लिनिक रायपुर के कमल विहार स्थित मुख्य अस्पताल के साथ समन्वय में कार्य करेगी।
डॉ. साहू ने बताया कि रायपुर के मुख्य अस्पताल के बाद भिलाई शाखा को उनका आयुर्वेद ब्रांड का तीसरा बड़ा कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में नई क्लिनिक को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। क्लिनिक का पता नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई, छत्तीसगढ़ है।


