कारोबार

सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने संग हर संभव सहयोग का मंत्री चौधरी ने दिया आश्वासन-कैट
16-May-2026 2:59 PM
सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने संग हर संभव सहयोग का मंत्री चौधरी ने दिया आश्वासन-कैट

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 एवं अन्य विषयों पर चर्चा
रायपुर, 16 मई।
व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 -15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में  कैट ने छत्तीसगढ़ के वित्त, आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चैधरी से मिलकर महोत्सव की रूपरेखा, व्यापारिक संभावनाओं एवं प्रदेश की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कैट ने बताया कि व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के विषय पर सकारात्मक संवाद हुआ। छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग एवं स्थानीय उत्पादों को देशभर में नई पहचान दिलाने तथा निवेश एवं व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की।

मंत्री चौधरी ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए इसे व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। प्रदेश के व्यापारिक विकास, निवेश संवर्धन एवं वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।


अन्य पोस्ट