कारोबार

जीरो डिफेक्ट और कार्यस्थल गुणवत्ता केंद्रित सोच वाले बालको क्वालिटी संकल्प का एक साल पूरा
15-May-2026 3:36 PM
जीरो डिफेक्ट और कार्यस्थल गुणवत्ता केंद्रित सोच वाले बालको क्वालिटी संकल्प का एक साल पूरा

3000+ कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार शामिल

बालकोनगर, 15 मई। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि  बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के 12 महीने पूरे कर लिए हैं। यह बालको के सभी उत्पादों में ‘जीरो डिफेक्ट’ गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर गुणवत्ता-केंद्रित सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

श्री सिंह ने बताया कि बालको में उत्पादन के हर चरण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ‘क्वालिटी संकल्प’ के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में व्यक्तिगत जिम्मेदारी, त्रुटि रोकथाम, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन, दोषों की रोकथाम, मूल कारणों की पहचान, लीन प्रबंधन और डेटा आधारित निर्णय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस पहल में 3000 से अधिक कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार शामिल हुए।

श्री सिंह ने बताया कि यह मासिक अभियान कर्मचारियों में गुणवत्ता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने, जागरूकता बढ़ाने और संगठन की गुणवत्ता प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा है। इससे बालको को उच्च गुणवत्ता वाले एल्यूमिनियम उत्पादक के रूप में अपनी पहचान और सशक्त करने में मदद मिली है।

श्री सिंह ने बताया कि बालको में गुणवत्ता हमारे कार्य संस्कृति का मूल आधार है। ‘क्वालिटी संकल्प’ हमारे सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है, जो रोजमर्रा के कार्यों और निर्णयों में गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की सोच को मजबूत करता है। विश्वस्तरीय विनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बालको लगातार प्रचालन दक्षता और उत्पादन उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

श्री सिंह ने बताया कि इस यात्रा में ‘क्वालिटी संकल्प’ गुणवत्ता संस्कृति को मजबूत करने, बेहतर उत्पादन क्षमता विकसित करने और ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा बालको सालभर गुणवत्ता आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है।

श्री सिंह ने बताया कि इनमें ‘क्वालिटी नॉलेज बाइट्स’ के माध्यम से गुणवत्ता सिद्धांतों की जानकारी साझा करना, वर्ल्ड क्वालिटी वीक के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित करना तथा स्टैंडर्ड कार्निवल में भागीदारी शामिल है। डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए बालको ने ‘क्वालिटी संकल्प ऐप’ भी शुरू किया है। इसके माध्यम से कर्मचारी उत्पादन स्थल पर गुणवत्ता मानकों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर सकते हैं और सुधारात्मक कार्यों को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे उत्पाद गुणवत्ता और ग्राहक विश्वास को और मजबूती मिली है।


अन्य पोस्ट