कारोबार

निर्यात प्रोत्साहन अब सरल, व्यापारी-उद्योगपति को हर संभव सहयोग देगी सरकार-पीयूष गोयल
14-May-2026 2:16 PM
निर्यात प्रोत्साहन अब सरल, व्यापारी-उद्योगपति को हर संभव सहयोग देगी सरकार-पीयूष गोयल

नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड वर्चुअल बैठक में कैट

रायपुर, 14 मई। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमेन सुनील सिंघी के माध्यम से आज एफटीए के प्रभावी उपयोग विषय पर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

श्री पारवानी ने बताया कि देशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, उद्योग संगठनों एवं निर्यात क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में जुड़े। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापारिक समुदाय से सीधा संवाद कर एफटीए के माध्यम से उपलब्ध हो रहे नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ हुए स्नञ्ज्र के तहत व्यापार एवं निर्यात क्षेत्र को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा सेक्टर वाइज प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर विभिन्न उद्योगों एवं व्यापारिक क्षेत्रों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत सरकार ने निर्यात को प्रोत्साहन देने हेतु अनेक प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया है तथा जो भी व्यापारी एवं उद्योगपति निर्यात के क्षेत्र में आगे बढऩा चाहते हैं, उन्हें भारत सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने व्यापारिक समुदाय से एफटीए का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। एमएसएमई सेक्टर को एफटीए के अंतर्गत मिलने वाले अवसरों पर जोर देते हुए कहा कि छोटे एवं मध्यम उद्योगों को निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट