कारोबार
रायपुर, 14 मई। ज्ञान गंगा एजुकेशनल अकादमी की प्राचार्या ने बताया कि किसी भी संस्थान की सफलता उसके अथक परिश्रम सही मार्गदर्शन और उच्च आदर्शो का प्रतिफल होता है। सफलता के ऊँचे लक्ष्यों का निर्धारण करना उन लक्ष्यों को हासिल करना और प्राप्त सफलता को सतत् कायम रखना यही एक सफल संस्थान की पहचान होती है।
प्राचार्या ने बताया कि इस कसौटी में मध्यभारत का ख्यातिलव्ध विद्यालय ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी रायपुर हमेशा खरा उतरा है। सफलता के नित-नये आयामों का प्राप्त करते हुये इस वर्ष भी केन्द्रीय माध्यामिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने सफलता की नई कहानी लिख दी है। इस वर्ष विद्यालय के 176 छात्र-छात्राएं कक्षा 12वीं के परीक्षा में सम्मिलित हुये थे।
प्राचार्या ने बताया कि यह छात्रों के परिश्रम लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। छात्रों का यह अद्वितीय परीक्षाफल उनकी संकल्प शक्ति का द्योतक तो है ही, विद्यालय प्रबंधन के शानदार शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम भी है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या और शिक्षक वृंद ने कोटिश: बधाई देते हुए उनके सुखद और गरिमामय उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


