कारोबार
रायपुर, 10 मई। छत्तीसगढ़ मिक्स नेटबॉल संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव सुधीर वर्मा एवं कोषाध्यक्ष ओ. पी.कटारिया ने बताया कि छठवीं फेडरेशन कप मिक्सड नेट बॉल चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता जो हैदराबाद में आयोजित होनी है जिसमें छत्तीसगढ़ मिक्सड नेट बॉल संघ के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर पुरुष एवं महिला वर्ग में खिलाडिय़ों का चयन किया गया है।
श्री शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों में ऐश्वर्या पाठक, प्रीति बंछोर बिजोरा, सोनिया पाठक, दीपांजलि दर्पण उत्तम, सरिता यादव, सुनील सिंह नेहा पाठक, अनीता अवस्थी, आकांक्षा दीवान, अंजली श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, अंश टंडन, राहुल रावत, मनेन्द्र यादव हैं। खिलाडिय़ों के लिए प्रतियोगिता के कैंप का आयोजन किया गया था यह टीम 08.05.2026 से 10. 05.2026 तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली छठवीं फेडरेशन कप मिक्सड नेटबॉल चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रायपुर से प्रस्थान करी। इससे पूर्व छठवीं सीनियर मिक्सड नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने रजत पदक हासिल किया था। सभी पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दी है।


